Showing posts with label पूर्व विद्यार्थी संघ. Show all posts
Showing posts with label पूर्व विद्यार्थी संघ. Show all posts

Saturday, 6 June 2015

नवीनीकृत सेमीनार हॉल का उद्घाटन संपन्न


विद्याभवन पॉलिटेक्निक भवन के नवीनीकृत सेमिनार हॉल का उद्घाटन दिनांक 9.5.2015 के स्थापना दिवस समारोह के दौरान समारोह के मुख्य अतिथि एवं विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष श्री रियाज़ तहसीन के कर कमलों से संपन्न हुआ । इस अवसर पर उन्होंने पूर्व छात्र संस्था की इस प्रकार की गतिविधियों की सराहना की और इस क्रम में और भी अधिक काम करने की आवश्यकता जताई ।
विद्याभवन पॉलिटेक्निक भवन के सेमिनार हॉल के नवीनीकरण की आवश्यकता काफ़ी समय से महसूस की जा रही थी क्योंकि यह 50 साल से भी अधिक पुराना होते हुए बिना प्लास्टर की पट्टियों की छत और चूना मसाला प्लास्टर की दीवारों वाला था जो आज की परिस्थितियों के अनुसार कालातीत (out of date) हो गया था। इस बात को जब विगत वर्ष सन् 2014 के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि और 1964 के बैच के पूर्व छात्र श्री रामपाल सोनी के सामने रखा गया तो उन्होंने सहर्ष एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता इस संस्था को उक्त काम के लिये उपलब्ध कराने का वादा किया।  अधिक विवरण आगे पढ़िये -

Friday, 19 September 2014

अभियंता दिवस 2014 -"मोबाइल एवं सोशल साइट्स" विषय पर सेमीनार का आयोजन


निष्कर्ष -

सोशल साइट्स नहीं बनाती सोशल,

सामाजिकता को खत्म कर रहा है मोबाइल व इन्टरनेट का अतिप्रयोग

किशोरों एवं युवा वर्ग में मोबाइल एवं सोशल साइट्स के उपयोग की लत तो बढ़ी ही है, बुजुर्ग भी इससे अछूते नहीं हैं । इनके अति प्रयोग से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक तकलीफें बढ़ रही हैं । ऐसा होना विज्ञान एवं तकनीकी के सर्वहित, सर्व विकास के मूल उद्देश्यों के विपरीत है। ये विचार विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिनांक 16.9.2014 को आयोजित अभियंता दिवसएवं विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित सेमिनार में उभरे । 

Sunday, 14 September 2014

विद्या भवन पॉलीटेक्निक में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह -10.9.2014

विद्या भवन पॉलीटेक्निक में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह दिनांक 10.9.2014 को सम्पन्न हुआ । समारोह के प्रारंभ में प्राचार्य श्री अनिल मेहता ने बताया कि इस वर्ष इस पॉलीटेक्निक के पचपन से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न कम्पनियों में कैम्पस चयन हो चुका है तथा यह प्रक्रिया जारी है। इससे यह प्रमाणित होता है कि ज्ञान, हुनर, समर्पण व ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाने वाला व्यक्ति बेरोज़गार नही रह सकता, वरन् उच्च मुक़ाम हासिल करता है ।

Tuesday, 9 September 2014

कौशल विकास क्षेत्र में विद्याभवन पॉलिटेक्निक की प्रभावी पहल

गुजरात के नौ गाँवों के युवाओं ने लिया कौशल विकास प्रशिक्षण -प्रशिक्षणार्थियों ने किया वादा - उद्यमी बन करेगें स्वरोजगार


          कौशल विकास कर देश के युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बना कर सकल घरेलू उत्पाद बढाने के राष्ट्रव्यापी लक्ष्य की पूर्ति में विद्या भवन पॉलिटेक्निक ने प्रभावी पहल की है।

मुख्यतः दक्षिणी राजस्थान में कौशल विकास का कार्य कर रहे विद्या भवन में गुजरात के नौ गांवों के युवाओं ने इलेक्ट्रीशियन कौशल का आठ सौ घण्टे का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने का संकल्प लिया। युवाओं को इस प्रशिक्षण में हाऊस वायरिंग, घरेलू उपकरणों की मरम्मत, इन्डस्ट्रियल वायरिंग तथा मोटर वाइंडिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग एवं गणित, अंग्रेजी व कम्प्यूटर ज्ञान भी प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण हजीरा एल.एन.जी एण्ड पोर्ट टोटल व विद्या भवन शिक्षा सन्दर्भ केन्द्र के सहयोग से पूर्ण हुआ।