Showing posts with label विद्याभवन. Show all posts
Showing posts with label विद्याभवन. Show all posts

Tuesday, 9 September 2014

कौशल विकास क्षेत्र में विद्याभवन पॉलिटेक्निक की प्रभावी पहल

गुजरात के नौ गाँवों के युवाओं ने लिया कौशल विकास प्रशिक्षण -प्रशिक्षणार्थियों ने किया वादा - उद्यमी बन करेगें स्वरोजगार


          कौशल विकास कर देश के युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बना कर सकल घरेलू उत्पाद बढाने के राष्ट्रव्यापी लक्ष्य की पूर्ति में विद्या भवन पॉलिटेक्निक ने प्रभावी पहल की है।

मुख्यतः दक्षिणी राजस्थान में कौशल विकास का कार्य कर रहे विद्या भवन में गुजरात के नौ गांवों के युवाओं ने इलेक्ट्रीशियन कौशल का आठ सौ घण्टे का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने का संकल्प लिया। युवाओं को इस प्रशिक्षण में हाऊस वायरिंग, घरेलू उपकरणों की मरम्मत, इन्डस्ट्रियल वायरिंग तथा मोटर वाइंडिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग एवं गणित, अंग्रेजी व कम्प्यूटर ज्ञान भी प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण हजीरा एल.एन.जी एण्ड पोर्ट टोटल व विद्या भवन शिक्षा सन्दर्भ केन्द्र के सहयोग से पूर्ण हुआ।